नीमडीह/कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां):* कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओड़िया गांव में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण युवाओं द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच शाम 5:30 बजे तक चला, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों और खेल प्रेमियों में पूरे दिन उत्साह बना रहा।
फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ओड़िया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ₹6,100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, फाइनल में कड़ी टक्कर देने वाली कुशपुतुल की टीम उपविजेता रही और उसने ₹5,100 का द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। आयोजकों ने सभी टीमों और सहयोगियों का आभार जताया।


Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
