ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKING27 साल के राजनीतिक अनुभव का मिलेगा लाभ, ईचागढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी पप्पू वर्मा को | Nimdih Elephant Death: नीमडीह में टस्कर की मौत पर बवाल | Chandil Divyang Pension News: पेंशन के लिए तरस रहे दिव्यांग और बुजुर्ग, World Disability Day नहीं मनेगा | Nimdih Road Accident: आदरडीह उन्नयन समिति ने मृतक परिवार को दी 10 हजार की मदद | हाईटेंशन तार ने ली दंतैल हाथी की जान, खेत की मेड़ पार करते समय हुआ हादसा | छठ व्रतियों के साथ हरेलाल महतो ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्घ्य, ईचागढ़ और झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं | छठ घाट पर The Lawyers Club का सेवा शिविर, व्रतियों को फल-दूध से लेकर प्राथमिक उपचार तक की सुविधा | सुरक्षित बचपन का संदेश: बालिकाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध और बाल विवाह के खतरे |

Nimdih Elephant Death: नीमडीह में टस्कर की मौत पर बवाल

Nimdih Elephant Death का मामला सरायकेला-खरसावां जिले से सामने आया है, जहां नीमडीह प्रखंड के गुंडा पंचायत में एक विशाल टस्कर हाथी की मौत हो गई।

Nimdih Elephant Death - नीमडीह में हाथी की मौत

Nimdih Elephant Death: नीमडीह में टस्कर की मौत पर बवाल

रिपोर्ट: संजय के गोराई | सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गुंडा पंचायत के डीटांड और गुंडा गांव के बीच सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक विशाल टस्कर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Nimdih Elephant Death कैसे हुई? ड्राइव टीम पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों के अनुसार पिछले पांच दिनों से चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी और डीएफओ के निर्देश पर एलिफेंट ड्राइव टीम लगातार हाथियों को भगाने का अभियान चला रही थी। यह टस्कर हाथी दिन भर गुंडा बिहार जंगल में रहता था और शाम ढलते ही भोजन-पानी की तलाश में चांडिल डैम जलाशय के किनारों पर आ जाता था। यह मानव-हाथी संघर्ष का एक बड़ा उदाहरण है।

सोमवार रात करीब 9:30 बजे रुसुनिया और डीटांड गांव होते हुए ड्राइव टीम ने हाथी को पटाखे और मशाल की रोशनी दिखाकर खदेड़ना शुरू किया। आरोप है कि टीम में वन विभाग के कर्मी और कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे। घबराहट में हाथी इधर-उधर भागने लगा और इसी दौरान पास से गुजर रहे झूलते हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तेज आवाज के साथ वह वहीं गिर पड़ा।

Nimdih Elephant Death - नीमडीह में हाथी की मौत

राकेश रंजन बोले – दोनों विभाग बराबर दोषी

इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रंजन का कहना है कि जितना दोष बिजली विभाग का है उतना ही दोष वन विभाग का भी है क्योंकि जब हाथी ड्राइव टीम विशाल टस्कर को भगा रही थी तब हाथी झूलते हुए तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा दोनों विभागों की लापरवाही से हुआ है। एक तरफ बिजली विभाग ने महीनों से झूलते तार को ठीक नहीं किया, वहीं वन विभाग ने बिना किसी प्लानिंग के रात में हाथी को खदेड़ दिया।

Nimdih Elephant Death - नीमडीह में हाथी की मौत

खंभा सुरक्षित तो हादसा कैसे? और जंगल में भोजन की कमी

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि मौके पर बिजली का खंभा पूरी तरह सुरक्षित खड़ा है, तार भी टूटा नहीं है, फिर हाथी उसके संपर्क में कैसे आया? उनका कहना है कि अगर हाथी को जबरन नहीं खदेड़ा जाता तो वह जंगल की तरफ निकल जाता और बच जाता।

इसके साथ ही गुंडा बिहार जंगल में हाथियों के लिए भोजन की कमी भी एक बड़ा कारण है। वन विभाग ने जंगल में बांस, महुआ जैसे पेड़ नहीं लगाए, जिससे हाथी भोजन की तलाश में गांव में घुस जाते हैं। जब किसान फसल बचाने के लिए तार लगाते हैं और हादसा होता है तो उन पर केस हो जाता है, लेकिन विभाग की लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

इस घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष और विभागीय तैयारियों की पोल खोल दी है। वन विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Nimdih Elephant Death की इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि रात में हाथी ड्राइव करना बेहद खतरनाक है, खासकर जब क्षेत्र में 11000 वोल्ट की झूलती हुई तारें मौजूद हों। ड्राइव टीम को प्रशिक्षित करने और दिन में ही हाथियों को सुरक्षित जंगल में भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। अगर समय रहते बिजली विभाग ने तारों को दुरुस्त किया होता तो आज यह बेजुबान जानवर जिंदा होता।

वन्यजीव संरक्षण के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Elephant Conservation पर पढ़ सकते हैं।

हमारी दूसरी खबर चांडिल में हाथी का आतंक और ग्रामीणों की परेशानी भी पढ़ें।

रिपोर्ट: संजय के गोराई, जनता की आवाज लाइव

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top