लॉ क्लर्क प्रदर्शन पुरुलिया : पेशेगत समस्याओं के समाधान और अधिकारों की सुरक्षा समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल लॉ क्लर्क्स एसोसिएशन की पुरुलिया जिला कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद संगठन के तीन सौ से अधिक सदस्यों ने जिला जज अदालत परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राघवपुर मोड़ स्थित जिला भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने जिला भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी (डीएलआरओ) को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लॉक भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालयों में मौजा के दाग की जानकारी और रिकार्ड का मिलान शीघ्र पूरा करना, वर्षों से लंबित वारिसान एवं मिस केस के आवेदनों का त्वरित निष्पादन, सरकारी नियमों के अनुसार एक माह के भीतर म्यूटेशन की सुनवाई पूरी करना तथा कार्यालयों को दलालमुक्त कर पारदर्शी व्यवस्था कायम करना शामिल है।
इसके अलावा कार्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राज्य कमेटी सदस्य रमानाथ महतो, सुजीत महतो, जिला सचिव सुजीत महतो, मानिक लाल पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया।
ज्ञापन सौंपने के बाद रमानाथ महतो ने बताया कि डीएलआरओ के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही। अधिकारी ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान का आश्वासन दिया है। संगठन ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया
लॉ क्लर्क प्रदर्शन की प्रमुख मांगे
संगठन ने बताया कि लॉ क्लर्कों की 12 सूत्री मांगों में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इनमें ब्लॉक भूमि कार्यालयों में पेंशन की सुविधा लागू करना, सभी लॉ क्लर्कों को सरकारी पहचान पत्र देना, कार्यालय में स्थाई बैठने की व्यवस्था और कार्य का सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा पुराने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में लॉ क्लर्कों की भूमिका को मान्यता देने की भी मांग की गई है।
पुरुलिया जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि लॉ क्लर्क सालों से भूमि सुधार विभाग का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर 15 दिनों के भीतर मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिला तो पुरुलिया में सभी ब्लॉक कार्यालयों में कार्य बहिष्कार और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लॉ क्लर्क प्रदर्शन पुरुलिया आने वाले दिनों में और तेज होगा।

लॉ क्लर्क प्रदर्शन पुरुलिया

Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
