ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGHarelal Mahato Deep Vitaran Khunti - खूंटी गांव में दीपों का वितरण | Purulia Hindu Muslim Ekta Mandir - 500 साल से एक ही मंदिर में मां भद्रकाली और सत्य पीर बाबा की पूजा | दीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान |

ओड़िया गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, ओड़िया टीम बनी चैंपियन; कुशपुतुल उपविजेता

नीमडीह/कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां):* कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओड़िया गांव में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण युवाओं द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच शाम 5:30 बजे तक चला, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों और खेल प्रेमियों में पूरे दिन उत्साह बना रहा।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ओड़िया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ₹6,100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, फाइनल में कड़ी टक्कर देने वाली कुशपुतुल की टीम उपविजेता रही और उसने  ₹5,100 का द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। आयोजकों ने सभी टीमों और सहयोगियों का आभार जताया।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top