पुरुलिया : आड़सा थाना क्षेत्र के श्रीडी गांव में शुक्रवार रात खाटिया पर सो रहे एक आदिवासी वृद्ध की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लागु मांडी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, लागु मांडी रात में घर के अंदर खाटिया पर सो रहे थे। देर रात अचानक जहरीले चिती सांप ने उनके पैर में डस लिया। दर्द से चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे में सांप को देखकर उन्होंने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने के कारण शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
