मां मनसा पूजा में उमड़ी आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक झूमे संस्कृति प्रेमी, हाथी के खौफ को भी भूले ग्रामीण*

ग्रामीणों ने मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं। सभी ने गांव की सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की। हाथ में मां मनसा की बारी लिए भक्ति में लीन होकर, आस्था से उसको स्थापित किए। संपन्न होने के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो इस पूजा का मुख्य आकर्षण रहा।

स्थानीय कलाकारों ने मंच से एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पारंपरिक गीतों और नृत्य पर पूरा पंडाल झूम उठा।

खास बात यह रही कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथी के आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत थी, लेकिन मां के प्रति आस्था और संस्कृति के प्रति प्रेम के आगे हाथी का खौफ भी छोटा पड़ गया। देर रात तक हजारों की संख्या में दर्शक कार्यक्रम में डटे रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में होदागोड़ा पूजा कमेटी और गांव के युवाओं की अहम भूमिका रही।
*रिपोर्ट – जनता की आवाज LIVE, नीमडीह

Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
