ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGदीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज |

चांडिल डैम का जलस्तर 181 मीटर पर पहुंचा, कई गांवों के खेतों में कमर भर पानी — विस्थापितों की फसल पर संकट

अभिजीत गोराई, चांडिल: चांडिल डैम का जलस्तर आज शाम 4 बजे 181 RL मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से डैम प्रभावित क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में कमर भर पानी घुस गया है, जिससे धान सहित अन्य फसलों के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकड़ू प्रखंड के बांदाबीर, केंदाआन्दा, आदारडीह, चौका, कारकीडीह, चानो, चोराटखाल, नीमडीह प्रखंड के हुटू, आंडा, तिलाईटांड़, कल्याणपुर, लावा, सीमा, चांडिल प्रखंड के रसुनिया, हाथीनादा, रूयानी, पियालडीह, बोराबिंदा, केशरगड़िया, डिमुडीह तथा ईचागढ़ प्रखंड के दियाडीह, रुगड़ी, खोकरो, मैसाढ़ा, गाराडीह, मातकमडीह, लोपसोडीह, छोटा आमड़ा, हुटुप, ईचागढ़, पातकुम और हूरलूंग सहित दर्जनों गांवों के खेतों में पानी घुसने की सूचना है।*विस्थापित अधिकार मंच ने जताई चिंता*विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि किसानों ने महीनों की मेहनत से धान की फसल तैयार की है, लेकिन समय रहते जलस्तर का प्रबंधन नहीं हुआ तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।उन्होंने कहा कि विस्थापितों ने विकास के लिए अपनी जमीन दी है, इसलिए उनकी फसल और आजीविका की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विस्थापितों का आरोप है कि गंभीर स्थिति में भी मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता से संपर्क नहीं हो पाता, ऐसे में किसानों की सुनेगा कौन?राकेश महतो ने सवाल उठाया कि एक तरफ परियोजना को पुरस्कार मिल रहे हैं, दूसरी तरफ उसी परियोजना के हजारों विस्थापितों के खेत डूब रहे हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि परियोजना की सफलता का पैमाना सिर्फ पुरस्कार हैं या विस्थापितों की फसल, पुनर्वास और आजीविका भी।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top