ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGदीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज |

पुरुलिया जिला कांग्रेस में नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संदेश

शेफाली महतो, पुरुलिया : पुरुलिया जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फनी भूषण कुमार के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें पुरुलिया जिला कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के बाद पहली बार जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी एक मंच पर नजर आए। इनमें पूर्व विधायक एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपनेता नेपाल महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिव्यज्योति प्रसाद सिंहदेव, उत्तम बंद्योपाध्याय, सुकांत महतो तथा पुरुलिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौधरी समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों और क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फनी भूषण कुमार ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में संगठन का विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाएगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित की लड़ाई को और मजबूती देने का आह्वान किया।वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक संघर्ष की बुनियाद है। इसलिए पंचायत से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाकर संगठन को गति देने की जरूरत है। समारोह में कार्यकर्ताओं में भी नए नेतृत्व को लेकर उत्साह देखा गया।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top