ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGआदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज | कालीपूजा के चंदे की आड़ में गुंडागर्दी, विरोध करने पर दो सिविक वॉलंटियर पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार | एनएच-18 पर अवैध गिट्टी परिवहन का भंडाफोड़, ओवरलोड हाइवा जब्त |

चांडिल: रसुनिया पंचायत के किसानों पर दोहरी मार, एक तरफ बांध के बढ़ते जलस्तर से डूबी फसल तो दूसरी तरफ जंगली हाथियों ने 7 किसानों की धान की फसल को रौंदा

चांडिल (सरायकेला-खरसावां): चांडिल प्रखंड की रसुनिया पंचायत के किसान इन दिनों दोहरी मुसीबत से जूझ रहे हैं। चांडिल बांध के जलस्तर बढ़ने से जहां खेतों में पानी भर रहा है, वहीं जंगली हाथियों ने किसानों की खड़ी फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने 7 किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित किसानों में हेमंत कुमार महतो, पाठक चंद्र महतो, कार्तिक महतो, निवारण महतो, आशाराम महतो, भूदेव चंद्र महतो और राम चंद्र महतो शामिल हैं।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरी पड़ी है और खेत में पानी भरा हुआ है। इस संबंध में विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि बांध के जल प्रबंधन में पारदर्शिता होनी चाहिए और वन विभाग को हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोनों मामलों में अलग-अलग जांच कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्ट: सीमा योगी ,चांडिल

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top