रघुनाथपुर-बांदु सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण

By

Post Date

रघुनाथपुर-बांदु सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण
Spread the love

नीमडीह (सीमा योगी): नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर से बांदु जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं और कई हिस्सों में सड़क की सतह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, अस्पताल और प्रखंड कार्यालय तक पहुंचते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।