ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGदीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज |

*जामडीह फाटक पर जर्जर सड़क बनी मुसीबत, वाहन खराब होते ही थम गया एनएच-18, घंटों फंसे रहे यात्री*

*सीमा योगी, नीमडीह :* नीमडीह प्रखंड के जामडीह रेलवे फाटक के समीप गुरुवार रात लगभग नौ बजे से एनएच-18 की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर एक मालवाहक वाहन के खराब हो जाने के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई।बताया जाता है कि जामडीह फाटक के आसपास सड़क की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बारिश का पानी भर जाने से गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए हैं। भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे चार पहिया और दोपहिया वाहन चालकों को भी इस रास्ते से गुजरने में भारी परेशानी होती है।शुक्रवार सुबह जर्जर हिस्से से गुजरने के दौरान एक वाहन अचानक खराब होकर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते एनएच-18 पर दोनों दिशाओं में यात्री बसें, ट्रक, हाइवा और छोटी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति और भी भयावह हो गई। कई यात्रियों को घंटों तक वाहनों में ही बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। जामडीह फाटक के पास खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त या खराब होते रहते हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। एनएच-18 जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्ततम मार्ग पर ऐसी लापरवाही से वाहन चालकों में भारी आक्रोश है।स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने एनएचएआई और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जामडीह फाटक के पास जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि खराब वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था और जाम की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top