
बाघमुंडी : कुइरी-कुशवाहा समाज के विकास और अधिकारों की मांग को लेकर बुधवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और अधिकार संबंधी मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुइरी-कुशवाहा समाज लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रयासरत है। समाज के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में सांसद से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समाज की जायज मांगों को राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।बताया गया कि इससे पहले 20 सितंबर को कुइरी-कुशवाहा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। बुधवार की बैठक में समाज के कई वरिष्ठ एवं युवा प्रतिनिधि मौजूद थे। प्रतिनिधियों ने आने वाले दिनों में सामाजिक अधिकारों और विकास की मांग को लेकर आंदोलन को और व्यापक बनाने की बात कही।

Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
