*नीमडीह (सरायकेला-खरसावां):* नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत होदागोड़ा गांव में बहुत जल्द माँ मनसा देवी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर गांव के लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि माँ मनसा मंदिर बनाने का सपना बहुत पुराना था, जो अब जाकर साकार होने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए पूरे गांव ने एकजुटता दिखाई है। हर कोई अपनी श्रद्धा अनुसार तन-मन-धन से सहयोग कर रहा है। कोई ईंट दे रहा है, तो कोई सीमेंट, बालू और कोई श्रमदान कर मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है और सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गांव के बुजुर्गों ने कहा कि “अबकी बार मंदिर बनके ही रहेगा।” माँ मनसा को नाग देवी के रूप में पूजा जाता है और मान्यता है कि उनकी पूजा से सर्प भय से मुक्ति मिलती है।मंदिर बन जाने से न सिर्फ होदागोड़ा बल्कि आस-पास के गांव के लोगों को भी पूजा-पाठ करने में सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि मंदिर का निर्माण लगभग 2 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें मुख्य मंदिर के साथ दो स्टोर रूम भी बनाए जाएंगे।फिलहाल मंदिर निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है और बहुत जल्द नींव रखी जाएगी।

Janta Ki Awaaz Live Jharkhand ki News web site hai
