ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGआदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज | कालीपूजा के चंदे की आड़ में गुंडागर्दी, विरोध करने पर दो सिविक वॉलंटियर पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार | एनएच-18 पर अवैध गिट्टी परिवहन का भंडाफोड़, ओवरलोड हाइवा जब्त |

चांडिल में जेयूजे का जिला स्तरीय सम्मेलन, दिसंबर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन : रजत गुप्ता

संदीप मंडल, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित पुराना आईबी परिसर में बुधवार को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (JUJ) का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया और अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा, काम के दौरान आने वाली चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर उठी।

पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी : रजत गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं, लेकिन खबर संकलन के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और दबाव का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। दिसंबर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा।

झूठे मुकदमों में फंसाए जा रहे पत्रकार : सतीश शाहदेव

प्रदेश महासचिव सतीश शाहदेव ने कहा कि आज के समय में पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की शिकायतें बढ़ रही हैं। ऐसी परिस्थिति में सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा होना होगा।

प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही शक्ति है। जब पत्रकार एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, तभी सरकार उनकी मांगों को सुनेगी। उन्होंने सभी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top