ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGदीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान | कालीपूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 4.6 लीटर प्रतिबंधित फेंसिडिल बरामद, एक गिरफ्तार | जामडीह आरओबी का इंतजार होगा खत्म, 14 नवंबर को उद्घाटन की तैयारी तेज |

पुरुलिया में पागल कुत्ते का आतंक! 16 लोगों को काटा, बस स्टैंड से अस्पताल तक मचा हड़कंप

अभिजीत गोराई, पुरुलिया : पुरुलिया शहर में गुरुवार को अचानक एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में शहर के बस स्टैंड और सदर अस्पताल के आसपास कुत्ते के काटने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। घटना के बाद शहर के व्यस्त इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुत्ते के हमले में घायल लोगों को तत्काल पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई घायलों के हाथ और पैरों में गहरे जख्म हुए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। घायलों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में पहले से ही बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। अचानक हुए हमलों के बाद लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही कुत्ता था या कई कुत्तों ने लोगों को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुलिया नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन की ओर से कुत्ते की पहचान और उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड, अस्पताल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से कुत्तों के करीब नहीं जाने की अपील की है।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top