बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से झमाझम बारिश, 25 सितंबर तक राहत के आसार नहीं

By

Post Date

Spread the love

कोल्हान-रांची समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, पकने को तैयार धान व सब्जियों पर मंडराया संकटजमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से झारखंड के मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कोल्हान, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 से 25 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 24 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनने लगी है, जबकि ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर के बाद भी कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। धान की फसल पर सबसे ज्यादा असर की आशंकालगातार बारिश से खेतों में पककर तैयार हो रही धान की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में धान की बालियां निकल चुकी हैं। ऐसे समय में तेज बारिश और हवा से पौधों के गिरने तथा खेतों में पानी भरने की आशंका है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।वहीं, सब्जी उत्पादकों की परेशानी भी बढ़ गई है। लगातार बारिश से खेतों में जलजमाव होने पर सब्जियों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। टमाटर, मिर्च, बैंगन, लौकी समेत अन्य फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि बारिश कुछ और दिन जारी रही तो तैयार फसल के साथ नई रोपाई वाली सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है।