ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKINGHarelal Mahato Deep Vitaran Khunti - खूंटी गांव में दीपों का वितरण | Purulia Hindu Muslim Ekta Mandir - 500 साल से एक ही मंदिर में मां भद्रकाली और सत्य पीर बाबा की पूजा | दीपावली पर ध्वनि प्रदूषण रोकने को सक्रिय हुई पुलिस, अस्पतालों के पास पटाखे नहीं फोड़ने की अपील | बांदना पर्व की आहट से गुलजार हुआ रघुनाथपुर हाट, खरीदारी को उमड़ी भीड़ | आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, फेसबुक लाइव वीडियो वायरल - जमीन माफिया पर लगाए आरोप | महंगाई पर भारी पड़ा धनतेरस का उत्साह, चांडिल बाजार में जमकर हुई खरीदारी; पप्पू वर्मा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं | दलमा इको-सेंसिटिव जोन के तराई में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, तुलिन ग्रामसभा ने जताई नाराजगी; पूजा स्थल स्थानांतरित करने का हुआ फैसला | पुरुलिया में BJMTUC की नई जिला कमेटी घोषित, विश्वजीत दे बने अध्यक्ष, 40 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान |

नीमडीह CO अभय द्विवेदी अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी रेड, ओवरलोड बालू के साथ 6 हाइवा जब्त, थाना को सौंपा

Nimdih CO Abhay Dwivedi ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

नीमडीह / सरायकेला-खरसावां, 25 अक्टूबर: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में 25 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर आदरडीह स्थित SM Steel के परिसर में और उसके आस-पास छापेमारी कर 6 बालू लदे हाइवा ट्रकों को जब्त किया गया है।

 

इस संबंध में अंचल अधिकारी कार्यालय, नीमडीह द्वारा जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां को भेजे गए सरकारी पत्र के पत्रांक 846, दिनांक 25.10.2024 में पूरे मामले का जिक्र किया गया है।

‍

गश्ती के दौरान मिले 6 ओवरलोड हाइवा

 

पत्र के अनुसार, उपरोक्त विषय के संबंध में सूचित करना है कि आज दिनांक 25.10.2024 को पूर्वाह्न 08:23 बजे गश्ती के दौरान SM Steel परिसर के पास बालू लदे वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में लगभग 700 CFT बालू लदा हुआ था।

 

प्रशासन की टीम को देखते ही सभी 6 वाहनों के चालक अपने वाहनों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद नियमानुसार वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

 

Security Guard के हवाले कर थाना को सौंपा

 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चालकों के फरार होने के बाद जब्त किए गए 6 हाइवा को SM Steel के Security Guard की अभिरक्षा में रखा गया और वहीं से थाना प्रभारी, नीमडीह को सुपुर्द किया गया। जिसका उल्लेख पत्र में भी किया गया है और थाना प्रभारी द्वारा Security Guard से प्राप्ति रसीद भी ली गई है।

 

अब इन सभी वाहनों को थाना प्रभारी, नीमडीह के पास अग्रतर कार्रवाई के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है।

 

CO बोले – 300 के कागज पर 700-800 का खेल, राजस्व चोरी नहीं चलेगी

 

इस कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने मौके पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह ओवरलोडिंग का सबसे बड़ा नमूना है। एक हाइवा में 400 CFT से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां 300 CFT के चालान पर 700 से 800 CFT बालू ठूंस कर ले जाया जा रहा था। यह सीधे तौर पर सरकार के राजस्व की चोरी है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग चाहे कहीं भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

जब्त किए गए 6 हाइवा के नंबर

अंचल कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार जब्त वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं:

‍

 

1. BR08G5632

2. CG12S6101

3. JH16A9226

4. JH02AE2434

5. JH01AX4189

6. JH02AK2631

 

 

अब खनन विभाग करेगा जांच

 

फिलहाल अंचल कार्यालय ने पूरे मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी है। अब खनन विभाग यह जांच करेगा कि इन गाड़ियों में लदा बालू किस घाट से लाया गया था, उसका चालान वैध था या फर्जी और इस पूरे अवैध परिवहन में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

थाना में वाहन जब्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई खनन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। एक साथ 6 बालू लदे हाइवा पकड़े जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर SM Steel परिसर में इतना बालू क्यों डंप किया जा रहा था।

 

रिपोर्ट – जनता की आवाज LIVE, नीमडीह

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top