ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Facebook Page Follow करें
BREAKING27 साल के राजनीतिक अनुभव का मिलेगा लाभ, ईचागढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी पप्पू वर्मा को | Nimdih Elephant Death: नीमडीह में टस्कर की मौत पर बवाल | Chandil Divyang Pension News: पेंशन के लिए तरस रहे दिव्यांग और बुजुर्ग, World Disability Day नहीं मनेगा | Nimdih Road Accident: आदरडीह उन्नयन समिति ने मृतक परिवार को दी 10 हजार की मदद | हाईटेंशन तार ने ली दंतैल हाथी की जान, खेत की मेड़ पार करते समय हुआ हादसा | छठ व्रतियों के साथ हरेलाल महतो ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्घ्य, ईचागढ़ और झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं | छठ घाट पर The Lawyers Club का सेवा शिविर, व्रतियों को फल-दूध से लेकर प्राथमिक उपचार तक की सुविधा | सुरक्षित बचपन का संदेश: बालिकाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध और बाल विवाह के खतरे |

जहां आमतौर पर होती हैं राजनीति की बातें, वहां पप्पू वर्मा ने शिक्षा में दिया जोर , कहा, धर्म के साथ पढ़ाई भी जरूरी

जहां आमतौर पर होती हैं राजनीति की बातें, वहां पप्पू वर्मा ने शिक्षा में दिया जोर, कहा – धर्म के साथ पढ़ाई भी जरूरी

मंच पर कम ही गूंजती है शिक्षा की बात, गोवर्धन पूजा में पप्पू वर्मा ने उठाया पढ़ाई का मुद्दा

  1. पप्पू वर्मा लुपुंगडीह

 

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड में गिरि गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा लुपुंगडीह ने एक अलग ही संदेश देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जहां आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर राजनीति की ही बातें होती हैं, वहीं पप्पू वर्मा ने धर्म के मंच से शिक्षा का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ धर्म ही नहीं, बल्कि धर्म के साथ-साथ शिक्षा भी जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह गांव स्थित राधारानी कॉलोनी में गिरि गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने फीता काटकर किया। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। उद्घाटन के बाद मंच से संबोधित करते हुए पप्पू वर्मा ने कहा कि धर्म और संस्कृति के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान ध्यान देना जरूरी है।

पप्पू वर्मा लुपुंगडीह ने शिक्षा पर दिया जोर, युवाओं से की ये अपील

मंच से बोलते हुए पप्पू वर्मा लुपुंगडीह ने कहा कि युवा पीढ़ी जिस तरह सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वह सराहनीय है, लेकिन इसके साथ उसे शिक्षा के क्षेत्र में भी निश्चित रूप से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बच्चियों, बेटियों और छोटे बच्चों से पढ़-लिखकर गांव का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं है। अगर गांव को आगे ले जाना है तो हर घर से एक शिक्षित युवा निकलना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।

तेलटा पंचायत का दिया उदाहरण, कहा – यहां से निकले हैं IAS, IPS और अधिकारी

अपने संबोधन के दौरान पप्पू वर्मा ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की तेलटा पंचायत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि तेलटा पंचायत आज शिक्षा के मामले में एक मिसाल बन गया है। वहां से आईएएस, आईपीएस, यूपीएससी टॉपर, एसपी, डीसी, बीडीओ, शिक्षक, इंस्पेक्टर, दारोगा और होमगार्ड तक बने हैं। लोग परीक्षाएं पास कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तेलटा जैसा छोटा सा पंचायत इतना बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है तो लुपुंगडीह क्यों नहीं। उन्होंने नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह के लोगों से भी इसी तरह पढ़ाई पर ध्यान देने और क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर लुपुंगडीह के बच्चे भी मन लगाकर पढ़ेंगे तो यहां से भी बड़े-बड़े अधिकारी निकलेंगे और गांव का नाम राज्य ही नहीं, देश में रोशन होगा।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए युवाओं को दी बधाई – पप्पू वर्मा लुपुंगडीह

उन्होंने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे गिरि गोवर्धन बाबा की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष इस आयोजन में आते हैं और ग्रामीणों के बीच अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। पीएमसी क्लब लुपुंगडीह-पाथरडीह की ओर से गोवर्धन पर्वत का आकर्षक स्वरूप और भगवान की प्रतिमा बनवाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। पूजा स्थल पर युवाओं ने अनुशासन का परिचय दिया, जिसके लिए पप्पू वर्मा लुपुंगडीह ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन गांव की एकता को दिखाता है।

मंच पर ये गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर कालिकपद गोप, पूर्व मुखिया गौरीशंकर सिंह, निमडीह पश्चिम भाजपा मंडल के महामंत्री भरत गोप, समाजसेवी विश्वनाथ गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण गोप, रवि गोप, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता दीदी समेत कई गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्म गोप ने किया। सभी ने पप्पू वर्मा के विचारों का समर्थन किया और शिक्षा पर जोर देने की बात को सही बताया।

गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व क्या है?

इससे पूर्व गांव में विधि-विधान के साथ भगवान गिरि गोवर्धन की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्रामीण गुणधर गोप ने पूजा के धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में ब्रजवासी इंद्र की पूजा करते थे, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की सलाह पर उन्होंने गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इससे क्रोधित इंद्र ने ब्रजमंडल में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है।

परंपरा के अनुसार इस दिन महिलाएं स्नान कर चावल को भिगोकर ढेंकी में कूटती हैं और गुड़ी पीसती हैं। चावल की गुड़ी और गुड़ के मिश्रण को घी में छानकर मिष्ठान बनाया जाता है, जिससे पूजा की जाती है। गुड़ी और पाजन लता के रस से आंगन में रंगोली बनाई जाती है। गाय-बैल को सजाया जाता है और महिलाएं गौ माता की पूजा करती हैं। इसके बाद महिला-पुरुष व्रत रखकर प्रकृति, पशुधन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इस अवसर पर दुर्योधन गोप, प्रशांत गोप, देवदास गोप, राजेन्द्र गोप, अरुण गोप, बिस्वजीत, गौरांग, प्रदेश, जन्मेजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अधिक जानकारी के लिए गोवर्धन पूजा का इतिहास यहां पढ़ें।

चांडिल की अन्य खबरें यहां क्लिक करके पढ़ें।

🟢 WhatsApp Share
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top